Uttarakhand

पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप

33
×

पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप

Share this article
  • बारिश में जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे ग्रामीण

गोपेश्वर (चमोली)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत जैसाल के ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत छोड़ गई। ग्राम जैसाल के मुख्य संपर्क मार्ग पर जुगधारी तोक में बनी करीब आठ मीटर लंबी पुलिया तेज बारिश में बह गई। पुलिया के बहने से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है और ग्रामीणों को अब आवाजाही के लिए नाले को पार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात के दौरान नाले का बहाव तेज होने से ग्रामीणों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।

ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन देकर पुलिया पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह पुलिया ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई थी और लंबे समय से गांव के मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। पुलिया के बह जाने के बाद ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। पुलिया नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी नाला पार करना मुश्किल हो गया है। किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने या आपात स्थिति में अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है।

उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में किसी तरह नाला पार किया जा सकता है, लेकिन बारिश के दौरान पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में नाले को पार करते समय कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के दौरान किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

ग्राम प्रधान ने पुलिया का तत्काल सर्वे कराने, पुनर्निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया है। पुलिया का पुनर्निर्माण होने तक गांव की संपर्क व्यवस्था बहाल नहीं हो पाएगी और उन्हें इसी तरह जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…