Uttarakhand

मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग

29
×

मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। पुल पर खड़े युवक ने पहले अपना मोबाइल अलकनंदा में फेंका, फिर अचानक रेलिंग पर चढ़ा और देखते ही देखते तेज बहाव वाली नदी में छलांग लगा दी।

रविवार को चमोली पुल में हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने युवक को बचाने के लिए शोर मचाते हुए प्रयास किया, लेकिन वह कुछ ही क्षण में नदी के तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, परंतु देर तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काली टी-शर्ट पहने युवक कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नदी में फेंका और पुल की रेलिंग पर चढ़कर अलकनंदा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक दिखाई नहीं दिया।

सूचना मिलने पर थाना चमोली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोपेश्वर से चमोली आ रही एक गाड़ी में चमोली तक पहुंचा था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है और कोई परिजन भी पुलिस के संपर्क में नहीं आया है। पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ घटना की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…