Uttarakhand

चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने फहराया ध्वज, परेड की सलामी ली

137
×

चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने फहराया ध्वज, परेड की सलामी ली

Share this article
  • विभिन्न विभागों ने आकर्षक झांकियों का किया प्रदर्शन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया पुरस्कृत
चमोली : जनपद  में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकाली गईं, वहीं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों एवं विभागीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस मैदान, गोपेश्वर में आयोजित किया गया, जहां पुलिस विभाग द्वारा भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व शहीद पार्क में शहीदों को माल्यार्पण कर माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को दर्शाया गया।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के लागू होने का गौरवशाली दिवस है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान तथा संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का स्मरण कराता है, जिनके प्रयासों से आज भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे जैसे मूल मूल्यों पर आधारित है और इन मूल्यों को आत्मसात कर हम एक समावेशी, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नशामुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, संजय नेगी एवं मानवेंद्र गोसाईं को सम्मानित किया गया। वहीं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कुमारी स्वाती बड़वाल, सरोजिनी, भावेश तिवारी, राज, नवीन, श्रेय किमोठी एवं हुजैफा नाज को पुरस्कृत किया गया।
बहादुरी के लिए देवेश प्रसाद मलेठा, पंकज कुमार, आरव, दिव्या एवं दीपिका को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त कोषागार विभाग के कार्मिकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई विभागीय झांकियों में ग्राम विकास विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार एवं उद्यान विभाग की झांकी को द्वतीय और स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टमटा, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी एवं विनोद कनवासी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…