Uttarakhand

शहीदों के बलिदान से गूंजा शहीद स्थल: CM धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प

139
×

शहीदों के बलिदान से गूंजा शहीद स्थल: CM धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प

Share this article

देहरादून का शहीद स्थल गुरुवार को एक भावुक और गर्व से लबरेज पल का गवाह बना, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो उठे और कहा कि उन्हीं के संघर्ष की बदौलत आज उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में है।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार शहीदों और आन्दोलनकारियों के परिवारों के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहीदों के सपनों का आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शहीद स्थल देशभक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…