EditorialNationalUttarakhand

छात्रों की सेहत पर वार ! देहरादून में शुरू होगा एनीमिया और कृमि मुक्ति का बड़ा अभियान

394
×

छात्रों की सेहत पर वार ! देहरादून में शुरू होगा एनीमिया और कृमि मुक्ति का बड़ा अभियान

Share this article

Dehradun | 03 अक्टूबर 2025:
देहरादून जिले में बच्चों की सेहत को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है! 06 अक्टूबर से शुरू होने वाले एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आयरन की टेबलेट दी जाएगी, वहीं 08 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।

ऋषिपर्णा सभागार में हुई अहम बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं — “कोई भी बच्चा दवा खाने से वंचित न रहे!”

06 अक्टूबर से क्या होगा?

  • कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पिंक आयरन टैबलेट दी जाएगी।

  • कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को ब्लू आयरन टैबलेट खिलाई जाएगी।

  • यह टेबलेट हर सोमवार को दी जाएगी।

 08 अक्टूबर क्यों है खास?

  • पूरे जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा।

  • 1 से 19 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट दी जाएगी।

  • अगर कोई बच्चा उस दिन दवा नहीं ले पाया तो 15 अक्टूबर (मॉप-अप दिवस) को उसे फिर से टेबलेट दी जाएगी।

 “स्वस्थ बचपन, सशक्त भारत” की दिशा में यह अभियान एक मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…