Uttarakhand

चेयरलिफ्ट में दो दिन में 2800  सैलानी ने किया वादियो का दीदार

137
×

चेयरलिफ्ट में दो दिन में 2800  सैलानी ने किया वादियो का दीदार

Share this article

ज्योतिर्मठ । बीते शुक्रवार को चमोली के पहाड़ों में हुए भारी हिमपात ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली की रंगत बदल दी है, जिससे यहाँ पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद मखमली चादर जहाँ सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं स्थानीय कारोबारियों दिनेश भट्ट और महेंद्र भुजवाण सहित स्थानीय निवासी जयदीप ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय को नई संजीवनी मिली है और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। रविवार को पर्यटकों का उत्साह चरम पर रहा, जिसका प्रमाण देते हुए चेयरकार प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि महज 2 दिन में 2800 से अधिक सैलानियों ने चेयर कार का आनंद लिया, जिससे पर्यटन विभाग को रिकॉर्ड आमदनी प्राप्त हुई है। दिल्ली, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों से पहुँचे पर्यटकों का कहना है कि औली का प्राकृतिक सौंदर्य किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है और हर किसी को यहाँ के विहंगम दृश्यों का लुत्फ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…