Uttarakhand

नरसिंह मंदिर में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप

89
×

नरसिंह मंदिर में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप

Share this article

ज्योर्तिमठ। देवभूमि की अटूट आस्था और सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवार को जोशीमठ स्थित प्रसिद्ध नृसिंह मंदिर परिसर में तीन जाख देवताओं का अद्भुत मिलन संपन्न हुआ। क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ हर तीसरे वर्ष अपने गर्भगृह से बाहर आने वाले रविग्राम, चांई और ज्योतिर्मठ गांव के जाख देवताओं ने जब एक-दूसरे का आलिंगन किया, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हालांकि इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से थैंग गांव के जाख देवता इस मिलन का हिस्सा नहीं बन सके, किंतु उपस्थित तीनों देवताओ ने ढोल-दमाऊ की पारंपरिक 18 तालों पर भव्य नृत्य कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल की थाप पर थिरकते जाख देवताओं के इस अलौकिक दृश्य के साक्षी हजारों भक्त बने, जिन्होंने देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-शांति की मनौती मांगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

पंतनगर : पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय…

Uttarakhand

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक…

Uttarakhand

सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं एकीकृत कृषि मॉडल, मुख्यमंत्री…