Uttarakhand

नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

128
×

नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के अंतर्गत नंदप्रयाग में नदी के तटवर्ती क्षेत्र में सफाई की गई। अभियान के तहत नदियों, झीलों, तालाबों, झरनों तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए अलकनंदा तथा नंदाकिनी नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों की साफ सफाई की गई। नदियों से निकाले गए कूड़े को डंपिंग जोन डाला गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर नदियों संरक्षण का आह्वान किया गया।

अभियान में जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, गोपेश्वर, नंदानगर तथा नंदप्रयाग के सेवादारों ने प्रतिभाग किया। संयोजक पीएस, विनोद आर्य, संजू उनियाल, ईशा रावत, एस पुंडीर सुनील कौशल, दीपक टम्टा, प्रभाकर कंडेरी, धनपति शाह आदि कहा कि इस अभियान के तहत नदियों को स्वच्छ और संरक्षित करना है। इसी तरह प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ सफाई पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके चलते लोग इस कार्यक्रम में समर्पित होकर प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…