Uttarakhand

एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल

148
×

एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल

Share this article

पोखरी (चमोली)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल के छात्रों का दल पांच दिवसीय एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कैंप के लिए सीमांत नीती-माणा घाटी को रवाना हो गया है। कालेज प्रभारी डीपी कुमेडी के नेतृत्व में कक्षा 11 के दस छात्रों का दल हिमालयी क्षेत्र में एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगा। प्रधानाचार्य संजय कुमार तथा पीटीए अध्यक्ष मानमेंद्र बत्र्वाल ने छात्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य  बताया कि पीएम श्री योजना के तहत छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में एडवेंचर एवं नेचर स्टडी कैंप का आयोजन किया गया है। इससे छात्रों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो सकेगा।

टीम प्रभारी डीपी कुमेड़ी ने बताया कि कैंप के दौरान छात्र हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का अध्ययन करेंगे। इस दौरान कैंपिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अंतिम दिन छात्र विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली में स्कीइंग के गुर भी सीखेंगे।

बताया कि इस प्रकार के कैंप छात्रों में प्रकृति के प्रति जिज्ञासा और संरक्षण की भावना विकसित करने मददगार साबित होंगे। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और 21वीं सदी के कौशलों के विकास में भी सहायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…