Uttarakhand

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, देहरादून से हटाए गए अजय सिंह, प्रमेंद्र डोबाल को बनाया नया SSP

132
×

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, देहरादून से हटाए गए अजय सिंह, प्रमेंद्र डोबाल को बनाया नया SSP

Share this article

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह को हटाकर उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एसएसपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन के इस फैसले से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, देहरादून में अजय सिंह के कार्यकाल के दौरान लगातार हो रही हत्याओं, लूट-डकैती और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ रहा था। उनका कार्यकाल भी पूरा हो चुका था। ऐसे में हाल की आपराधिक घटनाओं ने ट्रांसफर की प्रक्रिया को तेज कर दिया।

parmendra dobhal SSP dehradun

प्रमेंद्र डोभाल, जो हरिद्वार में एसएसपी के रूप में कार्यरत थे, अब देहरादून जैसे संवेदनशील और राजधानी जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अधिकारियों के नए पदों पर जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये तबादले प्रशासनिक सुविधा और बेहतर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर किए गए हैं।

नए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल से देहरादून में अपराध नियंत्रण और जनता का भरोसा बहाल करने की अपेक्षा की जा रही है। यह फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर चल रही बहस के बीच हुआ है, जहां विपक्ष लगातार सरकार पर अपराध नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…