Uttarakhand

देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

8
×

देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Share this article

देहरादून : जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी विनोद के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। उग्र भीड़ और हिंदूवादी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून के एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया “पीड़ित परिवार की तहरीर पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मुख्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के ई-डिटेक्शन सिस्टम ने एक टैक्सी…

Uttarakhand

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की…

Uttarakhand

खटीमा (उधमसिंहनगर)। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के…