Uttarakhand

क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन

54
×

क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन

Share this article

नरेंद्र नगर : विकासखंड नरेंद्र नगर के ग्राम ओणी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने शनिवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फसल की उपज और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकरी ने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीक आंकलन पर विशेष बल दिया। उनके समक्ष कास्तकार तोता सिंह, के खेत में 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई, जिससे 23.707 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। जबकि रमेश,के खेत में 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई की गई, जिससे 23.7 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गेहूं की वास्तविक औसत पैदावार निर्धारित करने के लिए पिछले दो-तीन वर्षों के क्रॉप कटिंग डेटा का गहन विश्लेषण किया जाए। उन्होंने पिछले वर्ष के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि इस वर्ष की पैदावार का सटीक मूल्यांकन हो सके।

उन्होंने कहा कि यह विश्लेषण भविष्य की कृषि नीतियों और संभावित आपदा राहत कार्यों में सही निर्णय लेने में सहायक होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और निष्पक्ष होनी चाहिए, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन मिल सके। उन्होंने पटवारी एवं कृषि अधिकारी को फील्ड में जाकर स्वयं कटाई की निगरानी करने और डेटा में किसी भी प्रकार की विसंगति न रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार नरेन्द नगर अयोध्या प्रसाद उनियाल, पटवारी नरेंद्र नगर विनोद राणा,इंश्योरेंस कंपनी के अजय राणा के अलाव संबंधित कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में गुरुवार को मानसून…

Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने उपनल (UPNL) के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर…

Uttarakhand

विधायक किशोर उपाध्याय और सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया शुभारंभ, पाइपलाइन निर्माण व मरम्मत कार्य…

Uttarakhand

उपभोक्ता सेवाओं, स्मार्ट तकनीक, निर्बाध बिजली आपूर्ति और संगठनात्मक सुधार पर रहेगा फोकस – ध्यानी…