Uttarakhand

बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग

91
×

बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग

Share this article

ज्योतिर्मठ । रविग्राम खेल मैदान में बिना ड्राइंग और डीपीआर (DPR) के कार्य शुरू किए जाने के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, पूर्व सभासद समीर डिमरी और वर्तमान सभासद प्रवेश डिमरी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मांग की गई कि सबसे पहले मैदान का पूर्ण रूप से समतलीकरण किया जाए, उसके बाद ही अन्य निर्माण कार्य शुरू हों।

​सभासद प्रवेश डिमरी ने इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर विरोध दर्ज कराया, जिसे सुनील वार्ड के सभासद प्रदीप पंवार और मनोहरबाग के सभासद सौरभ राणा ने भी अपना समर्थन दिया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बिना उचित योजना के कार्य होने से मैदान का स्वरूप बिगड़ जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और निवासियों से एकजुट होने की अपील की है ताकि ठेकेदार कंपनी मनमर्जी से कार्य न कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…