Uttarakhand

देहरादून में बड़े बकायेदारों पर प्रशासन का शिकंजा! करोड़ों की संपत्तियां कुर्क, जारी रहेगा एक्शन

506
×

देहरादून में बड़े बकायेदारों पर प्रशासन का शिकंजा! करोड़ों की संपत्तियां कुर्क, जारी रहेगा एक्शन

Share this article

देहरादून, 13 नवंबर 2025: जिला प्रशासन ने आज देहरादून के बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्तियों पर कुर्की की कार्यवाही की है। डीएम सविन बंसल के सख्त निर्देश पर एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील सदर क्षेत्र में धावा बोलते हुए बकायेदारों की संपत्तियां सील कर दीं।

प्रशासन ने बताया कि मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स के राजीव त्यागी की कंपनी पर 3.41 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली लंबित थी। टीम ने राजपुर रोड स्थित विसप्रिंग विला में उनका 4 बीएचके फ्लैट सील कर दिया।

वहीं, डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर 33.83 लाख रुपये की वसूली बकाया होने पर उसका कार्यालय कुर्क कर सील कर दिया गया। इसी तरह मैसर्स ओपीजी टीवी के प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता पर 20.10 लाख रुपये से अधिक की वसूली बकाया होने पर कृष्णा होम, राजपुर रोड स्थित फ्लैट को कुर्क कर दिया गया।

डीएम सविन बंसल ने साफ कहा है कि— “जिले में किसी भी बड़े बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। यदि राजस्व की वसूली समय पर नहीं की जाती है तो संपत्ति जब्त की जाएगी।”

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में इस तरह की और कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां…

Uttarakhand

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और जनसेवा वितरण को मजबूत…