NationalUttarakhand

दिवाली से पहले महंगाई का झटका: देहरादून में बढ़े नए सर्किल रेट, अब मकान और जमीन खरीदना हुआ महंगा

999
×

दिवाली से पहले महंगाई का झटका: देहरादून में बढ़े नए सर्किल रेट, अब मकान और जमीन खरीदना हुआ महंगा

Share this article

देहरादून समेत राज्यभर में संपत्ति खरीदना महंगा, फ्लैट और दुकानों के रेट भी बढ़े

देहरादून। दिवाली से पहले उत्तराखंड के आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। राज्य सरकार ने जमीन और मकानों के नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे अब देहरादून समेत राज्यभर में संपत्ति खरीदना महंगा हो गया है।

राज्य के विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के अनुसार, जमीनों के वर्तमान सर्किल रेट में 8 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। करीब दो साल बाद सर्किल रेट में यह संशोधन किया गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में रेट बदले गए थे। विकासशील और व्यावसायिक क्षेत्रों में सर्किल रेट में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि नए सर्किल रेट तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। इससे जहां एक ओर खरीदारों की जेब पर असर पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

देहरादून में सबसे अधिक बढ़ोतरी

देहरादून के राजपुर रोड जैसे पॉश इलाकों में सर्किल रेट में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

  • 50 मीटर क्षेत्रफल वाली संपत्तियों का सर्किल रेट 9% बढ़ाया गया है।

  • 50 से 350 मीटर दूरी तक की जमीनों के रेट 20% तक बढ़ गए हैं।

राजपुर रोड पर घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक 50 मीटर के दायरे में पहले ₹62,000 प्रति वर्गमीटर रेट था, अब यह ₹68,000 हो गया है।
इसी तरह 50–350 मीटर के बीच आवासीय जमीनों के लिए रेट ₹50,000 से बढ़कर ₹55,000 प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है।

फ्लैट और दुकानों के रेट भी बढ़े

  • बहुमंजिला आवासीय भवनों में फ्लैट का सर्किल रेट ₹76,000 से बढ़ाकर ₹82,000 प्रति वर्गमीटर किया गया है।

  • दुकानों और रेस्टोरेंट्स के लिए रेट ₹1.65 लाख से बढ़कर ₹1.75 लाख प्रति वर्गमीटर कर दिए गए हैं।

राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद

सरकार को उम्मीद है कि नए रेट लागू होने से रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी से राजस्व में वृद्धि होगी। हालांकि, रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे संपत्ति खरीद-फरोख्त की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

139वीं जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, विभिन्न क्षेत्रों की…

Uttarakhand

देहरादून। नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को…

Uttarakhand

देहरादून। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जनसरोकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए…