Uttarakhand

देवभूमि की बेटी आंचल फर्स्वाण बनीं “फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026”

122
×

देवभूमि की बेटी आंचल फर्स्वाण बनीं “फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026”

Share this article

पीपलकोटी/देहरादून। देवभूमि की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो पहाड़ की प्रतिभा को वैश्विक मंच मिलने से कोई नहीं रोक सकता। देहरादून के कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026’ के भव्य ग्रैंड फिनाले में चमोली जनपद के बंड क्षेत्र (पीपलकोटी) के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण ने अपनी सुंदरता, बुद्धिमानी और आत्मविश्वास के दम पर राज्य का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। अब आंचल मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ‘फेमिना मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई 21 प्रतिभावान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रैंप पर अपनी मनमोहक चाल और प्रभावशाली व्यक्तित्व से आंचल ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में आंचल को ‘मिस फोटोजेनिक’ का सब-टाइटल भी प्रदान किया गया। वर्तमान में फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही आंचल एक बेहद साधारण और सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के अटूट सहयोग को दिया है। आंचल की यह उपलब्धि आज पहाड़ की उन हजारों बेटियों के लिए एक बड़ी नजीर बन गई है, जो अपनी प्रतिभा के दम पर ग्लैमर की दुनिया में मुकाम हासिल करने का सपना देखती हैं।

मूल रूप से चमोली के किरुली गांव निवासी आंचल का परिवार वर्तमान में देहरादून के रायपुर क्षेत्र में निवास करता है। उनके पिता रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार हैं और माता एक कुशल गृहिणी हैं। आंचल के दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आंचल की इस जीत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव किरुली और पूरे बंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास है कि आंचल मुंबई में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘मिस इंडिया’ का मुख्य ताज हासिल करने में सफल होंगी।

प्रतियोगिता के दौरान अन्य श्रेणियों में भी विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दीपिका लखेड़ा को मिस रैंप वॉक, रचना रावत को मिस ग्लोइंग स्किन, सौम्या जोशी को मिस कॉन्जिनियल, वैष्णवी लोहानी को मिस टैलेंटेड, खुशबू बेनीवाल को मिस ब्यूटीफुल स्माइल, प्रिंसिया चुफाल को मिस ब्यूटीफुल आईज और सिद्धि भट्ट को मिस रेडिएंट पर्सनेलिटी के सब-टाइटल से नवाजा गया। आंचल की इस स्वर्णिम सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…