Uttarakhand

नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर

47
×

नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर

Share this article

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह और किशोरी गृह का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं पुनर्वास गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाल सुधार गृह में रह रहे किशोरों से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बाल सुधार गृह में बेसिक लर्निंग प्रोग्राम संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे बच्चों की शैक्षिक और बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। साथ ही सभी किशोरों का विस्तृत प्रोफाइल तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संस्थान में रहने वाले प्रत्येक बालक की नियमित काउंसलिंग और स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने पुनर्वास और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

नारी निकेतन और किशोरी गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और उन्हें और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थानों में रह रही किशोरियों और महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थानों में रहने वाले बच्चों और महिलाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में नारी निकेतन में 160 संवासिनियां, बाल सुधार गृह में 7 किशोर तथा किशोरी संप्रेक्षण गृह में 12 किशोरियां रह रही हैं।

इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…