Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक : 5 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला,

69
×

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक : 5 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला,

Share this article

रुद्रप्रयाग : ग्राम पंचायत सारी स्थित सिन्द्रवाणी गांव में बीती मध्य रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक गुलदार घर के आंगन से 5 वर्षीय मासूम बच्चे को उठा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में SDRF पोस्ट गोचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। SDRF, स्थानीय पुलिस और वन विभाग द्वारा रात भर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद, बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। SDRF ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, वहीं वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आदमखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में…

Uttarakhand

07 जुलाई तक चलेगा अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना प्रपत्रों का वितरण एवं…