Uttarakhand

मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की सुनवाई शुरू

23
×

मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की सुनवाई शुरू

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होने पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया सोमवार से जनपद में शुरू हो गई। इसके तहत बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में ती से 28 अगस्त, थराली विधानसभा क्षेत्र में तील से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में तीन से 22 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।

प्रक्रिया के पहले दिन जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, ग्वाड़ देवलधार पहुंचकर सुनवाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई, अभिलेखों के रखरखाव, नोटिसों के निस्तारण तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दावा और आपत्ति का निस्तारण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को अपनी बात रखने से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुनवाई स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, नपा के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…