Uttarakhand

उत्तराखण्ड : बारिश के बाद बढ़ी तपिश, तेजी से चढ़ा पारा

33
×

उत्तराखण्ड : बारिश के बाद बढ़ी तपिश, तेजी से चढ़ा पारा

Share this article

देहरादून : उत्तराखण्ड में में अप्रैल की शुरुआत में जहां पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की ठंड और बारिश ने लोगों को राहत दी थी, वहीं अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तराखण्ड के भाबर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में तेज धूप, शुष्क हवाओं और बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कुछ ही दिनों पहले तक लोग जहां गर्म कपड़ों में नजर आ रहे थे, अब वही लोग चिलचिलाती गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों से बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हालिया बारिश से मिली राहत अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। वातावरण में नमी कम हो गई है और शुष्कता बढ़ने के कारण तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, जबकि रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है।

तापमान के आंकड़े भी इस बदलाव की पुष्टि कर रहे हैं। हल्द्वानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो देहरादून के 33.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी अपेक्षाकृत ठंडक का संकेत देता है।

इस महीने पहली बार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है, जो मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को दर्शाता है। कुछ दिन पहले तक हल्की ठंडक बनी हुई थी और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह उलट चुकी है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार इस सप्ताह कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

फिलहाल तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक चल रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि आने वाले महीनों में अत्यधिक गर्मी पड़ने के संकेत नहीं हैं। हालांकि, बदलते मौसम के इस दौर में लोगों को सावधानी बरतने और खुद को गर्मी से बचाने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

Uttarakhand

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये थे…

Uttarakhand

देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान…