Uttarakhand

फील्ड में भ्रमण बढ़ाएं, मौके पर जाकर दूर करें जनसमस्याएं – आयुक्त

11
×

फील्ड में भ्रमण बढ़ाएं, मौके पर जाकर दूर करें जनसमस्याएं – आयुक्त

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण बढ़ाकर शिकायतों का मौके पर निरीक्षण और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की 106 समस्याएं सुनीं और वास्तविक शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने को कहा।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान केवल कार्यालय में बैठकर नहीं हो सकता। अधिकारी शिकायत वाले स्थान पर जाकर वास्तविक स्थिति देखें और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता मिलन के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

जनता मिलन में विवाह सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, कृषि भूमि, किसान सम्मान निधि, पेंशन, मनरेगा भुगतान, पेयजल, पंचायत भवन और भू-धंसाव से जुड़ी शिकायतें उठीं। ब्रह्मसैण में भू-धंसाव की शिकायत पर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जस्यारा निवासी रणजीत लाल की आवास योजना और स्वास्थ्य संबंधी शिकायत पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सुभाषनगर में दूषित पानी की निकासी, कुजौ मैकोट में किसान सम्मान निधि और देवर खडोरा में आवास व पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर जाकर जांच कर प्रभावी समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…