Uttarakhand

कोटद्वार : दिव्यांगजनों को मिली नयी राह, 110 व्हील चेयर सहित सहायक उपकरण वितरित

4
×

कोटद्वार : दिव्यांगजनों को मिली नयी राह, 110 व्हील चेयर सहित सहायक उपकरण वितरित

Share this article

कोटद्वार : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को पदमपुर मोटाढाक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बहुउद्देशीय समाज कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 सामान्य एवं 10 इलेक्ट्रिक व्हील चेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरण पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। विधानसभा अध्यक्षा एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए।

समाज कल्याण विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा आयोजित शिविर में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए 100 सामान्य व्हील चेयर और 10 इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराईं। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के साथ-साथ छड़ी, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण भी पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बीईएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विभागों और संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर बीईएल के महाप्रबंधक अम्बरीश त्रिपाठी, एडीओ समाज कल्याण संजीव पाल, सक्षम संस्था के योगंबर सिंह, आशीष रावत, सौरव नौडियाल, अमित नेगी, जे.पी. बहुखण्डी, विवेक भारती, आराधना द्विवेदी, महेश नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला…

Uttarakhand

देहरादून : राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में…

Uttarakhand

बागेश्वर : बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की…