Uttarakhand

भोजन माता मानसी रही पाक कला में प्रथम

114
×

भोजन माता मानसी रही पाक कला में प्रथम

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। जीआईसी गोपेश्वर में भोजन माताओं की जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राउप्रावि मारवाडी की भोजन माता मानसी नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के तहत चमोली जिले के विद्यालयों में तैनात भोजन माताओं की जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे राउप्रावि मारवाडी की भोजन माता मानसी नेगी ने प्रथम, राउमावि देवाल की कौशल्या देवी ने द्वितीय तथा प्रावि चोपता की सुशीला देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार उप्रेती की अध्यक्षता में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में वित्त अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भंडारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, सुधांशु श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, बीआरपी लक्ष्मी तोपाल, सीआरपी अंशिका व साक्षी कण्डवाल, जिला समन्वयक विनोद सिंह, हरीश कुमार, लेखा लिपिक वीरेन्द्र सिंह बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्रों के जारी होने और उनके आधार पर…

Uttarakhand

पौड़ी : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने…

Uttarakhand

श्रीनगर : उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने…

Uttarakhand

पौड़ी : गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि उत्तराखंड के चारधामों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री…

Uttarakhand

आयुर्वेद चिकित्सा से आमवात (इन्फ्लेमेटरी अर्थराइटिस) पर विजय नई टिहरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बालुका स्वेद…