Uttarakhand

आकाशीय बिजली का कहर, 400 से ज्यादा बकरियां जिंदा दफन

99
×

आकाशीय बिजली का कहर, 400 से ज्यादा बकरियां जिंदा दफन

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार सौ से अधिक बकरियों की मौत हो गई है।

निजमूला घाटी के ऊंचे बुग्याली क्षेत्र गौणा गांव भनाली तोक के बुग्यालों में भेड़पालक अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं।  बीती रात क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। इसी दौरान भनाली तोक में आसमानी बिजली ने कहर बरपाया और करीब 400 सौ अधिक बकरियों को आकाशीय बिजली जा गिरी। इससे झुंड में रह रही बकरियां मौके पर ही जिंदा दफन हो गई। इस दैवीय आपदा में भेड़पालक हुकम सिंह, मदन लाल, हिम्मत सिंह, बलवीर सिंह, प्रकाश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों पर आपदा का कहर टूट पड़ने से उनकी भविष्य की उम्मींद झटके में धराशायी हो गई है। इन परिवारों के लिए बकरियां ही आजीविका का एकमात्र साधन थीं। इनमें कई अन्य लोगों की बकरियां भी शामिल थी। हुकम सिंह ने बताया बिजली इतनी जबरदस्त थी कि किसी संभलने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने बकरियों मौत के मुंह में समा गई। इस घटना से प्रभावित स्तब्ध होकर रह गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…