Uttarakhand

युवकों में आपसी मारपीट, एक युवक गिरफ्तार

71
×

युवकों में आपसी मारपीट, एक युवक गिरफ्तार

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के समीप शांति व्यवस्था भंग कर माहौल खराब करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक को जेल भेज दिया है। गोपेश्वर कोतवाली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते रोज पोखरी ब्लाॅक के रडुवा गांव निवासी किशन सिंह बत्र्वाल ने तहरीर दी थी कि धु्रव नामक युवक ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर कालेज गेट के पास उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान दूसरा पक्ष भी सामने आया। इसमें दशोली ब्लाॅक के दुर्मी गांव निवासी धु्रव फरस्वाण ने किशन सिंह पर मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी विवाद के बीच विपक्षी पक्ष की ओर से किशन सिंह पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया और उसके साथ फिर मारपीट की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोपेश्वर के नैग्वाड निवासी जय सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य युवकों की पहचान और तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार तबीश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त होंगे। माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, सीसी सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर…

Uttarakhand

देहरादून : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) उत्तराखण्ड के संगठनात्मक विस्तार के क्रम…

Uttarakhand

पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह देहरादून। श्री गुरु राम…

Uttarakhand

अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का लहराया परचम देहरादून। योग की…

Uttarakhand

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह…