‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह भण्डारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की यह देशभक्ति काव्य पाठ प्रतियोगिता केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का एक माध्यम है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कविता पाठ के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता के महत्व को उजागर किया। प्रतिभागियों की कला, रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। दिव्यांशी बी. ए.पंचम सेमेस्टर एवं अंशिका बी. ए.तृतीय सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, बुलबुल बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं हिमांशु बी. ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजक मण्डल के सदस्य डॉ. गीता, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. प्रियंका भट्ट, एवं निर्णायक मण्डल में डॉ. मीरा कुमारी, डॉ.श्रद्धा सिंह, डॉ. रजनी बाला एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मनोरथ प्रसाद नौगाई का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं संबंधित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।






