Uttarakhand

कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

33
×

कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this article

कोटद्वार : बीती 3 मई की रात्रि में झंडा चौक, कोटद्वार क्षेत्र में दो युवकों के मध्य आपसी विवाद की सूचना प्राप्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर आपस में तीखी बहस कर हाथापाई कर रहे थे, जो शीघ्र ही हाथापाई में परिवर्तित हो गई। उक्त घटना का वीडियो वहां उपस्थित लोगों द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया, जिससे सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही कोटद्वार पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थिति का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं स्थानीय व्यक्तियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर दोनों युवकों की पहचान महिपाल, निवासी बिजनौर एवं महताब, निवासी कोटद्वार के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि विवाद का प्रारम्भ एक मोबाइल फोन के क्षतिग्रस्त होने के कारण हुआ था, किन्तु नशे की अवस्था में होने के कारण दोनों अपना संयम खो बैठे और आपसी कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया। सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग होने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालानी कार्यवाही की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, सीसी सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर…

Uttarakhand

देहरादून : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) उत्तराखण्ड के संगठनात्मक विस्तार के क्रम…

Uttarakhand

पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह देहरादून। श्री गुरु राम…

Uttarakhand

अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय का लहराया परचम देहरादून। योग की…

Uttarakhand

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह…