Uttarakhand

अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं

55
×

अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं

Share this article

-2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश में वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच सामाजिक, व्यावसायिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल देखी जा रही है।

अतुल शाह को भाजपा की ओर से प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाए जाने के बाद संगठनात्मक स्तर पर उनकी सक्रियता और प्रभाव को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। पार्टी संगठन में उनकी भूमिका को आगामी चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े रहने के कारण अतुल शाह की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसके चलते बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की सूची में उनके नाम की भी चर्चा राजनीतिक गलियारों में होने लगी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बदरीनाथ सीट हमेशा से ही राजनीतिक रूप से संवेदनशील और प्रतिस्पर्धी रही है। ऐसे में भाजपा सहित अन्य दल भी इस सीट पर मजबूत और प्रभावशाली चेहरे को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रहे हैं, वहीं संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ती सक्रियता के चलते आने वाले समय में इस सीट पर राजनीतिक समीकरण और अधिक रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…