Uttarakhand

गढ़वाली फिल्म “बिरणी आंखी” का पोस्टर व टीज़र सॉन्ग रिलीज

160
×

गढ़वाली फिल्म “बिरणी आंखी” का पोस्टर व टीज़र सॉन्ग रिलीज

Share this article

कोटद्वार : गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ का पोस्टर एवं टीज़र सॉन्ग कोटद्वार के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत रूप से रिलीज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना रावत, जिला सूचना अधिकारी पौड़ी योगेश पोखरियाल एवं रिखणीखाल जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ आगामी 16 जनवरी 2026 को उत्तराखण्ड के पहले स्वयं के ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म थियेटर में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचेगी।

फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर तथा निर्देशक फैसल सैफी हैं। मुख्य भूमिकाओं में सूरज कोटनाला (कोटद्वार), शिवानी भट्ट एवं अंशूल भारद्वाज नजर आएंगे। अन्य कलाकारों में सूरज सिंह रौतेला, उषा रौतला, पखेन्द्र रावत, सरोज रावत, मालती गौड़, ऋतु ध्यानी, ईशा जखमोला, संजीव संकल्प, सुभाष राणा, यशोधर डबराल, संजना गुसांई, स्वाति नेगी और शगुन नेगी शामिल हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुरेन्द्र भगत जगदीश द्वारा लिखी गई है, जबकि संगीत एवं गायन में कौसर सैफी, अंकित शाह, काजल और शैलेश कल्याण ने अपनी आवाज दी है।

कार्यक्रम में वीडियोज अलार्म ओटीटी के फाउंडर वैभव गोयल ने बताया कि यह उत्तराखण्ड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसे लॉन्च हुए लगभग पाँच माह हो चुके हैं और यह वर्तमान में 18 देशों में देखा जा रहा है। इसके माध्यम से उत्तराखण्ड की बोली-भाषा, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा देश-विदेश तक पहुँच रही है। उन्होंने बताया कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक ‘असगार’ और ‘मीठी मां कु आशीर्वाद’ जैसी फिल्में उपलब्ध हैं, जबकि आने वाले समय में कई नई फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी। यह एप एंड्रॉयड टीवी पर भी उपलब्ध है।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल ने कहा कि कोटद्वार के कलाकारों को पहली बार किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रमुख अवसर मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा और भविष्य में भी इस प्रकार के अवसर मिलते रहने चाहिए।

फिल्म ‘बिरणी आंखी’ की शूटिंग कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों सहित दुगड्डा, लैंसडाउन, आमसौड़, फतेहपुर और दिल्ली में की गई है। यह फिल्म मोशन फिल्म फैक्ट्री द्वारा निर्मित है। वीडियोज अलार्म का उद्देश्य उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। फिल्म की थीम का कहना है कि हमारी ओटीटी के द्वारा घर-घर पहुंचेगी और दर्शक घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे, यह पहली ऐसी फिल्म देने जा रही है जो थियेटर पर नहीं लगेगी। वीडियोज अलार्म का विजन है, उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट को देश विदेश में प्रमोट करना। इस फिल्म को मोशन फिल्म फैक्ट्री द्वारा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…