Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर, पिछले 24 घंटे में देहरादून में पिथौरागढ़ तो नुकसान

8
×

उत्तराखंड में बारिश का कहर, पिछले 24 घंटे में देहरादून में पिथौरागढ़ तो नुकसान

Share this article

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्राकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं। चमोली में दुकानों में पानी और मलबा घुस गया, जबकि टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

चमोली में दुकानों में घुसा पानी और मलबा
चमोली जिले की तहसील नारायणबगड़ बाजार में सोमवार तड़के भारी वर्षा के कारण 6-7 दुकानों में पानी और मलबा घुस गया। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। राजस्व टीम क्षति का आंकलन कर रही है, जबकि बीआरओ द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है।

वहीं, तहसील चमोली के कुहेड़ क्षेत्र में एक गौशाला के ऊपर से बोल्डर गिरने की सूचना मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ पशु मलबे में दब गए हैं। पटवारी और डीडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली से व्यक्ति की मौत

पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के ग्राम पोथिला नामे तोक में 52 वर्षीय दीवान सिंह की जंगल में बकरियां चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं गंगोलीहाट के लाली वार्ड में एक आवासीय भवन की दीवार से पत्थर घर के अंदर घुस गया, लेकिन किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

टिहरी में कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी

टिहरी जिले के प्रतापनगर-लंबगांव मोटर मार्ग पर खोलगढ़ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक 38 वर्षीय होशियार सिंह पंवार की मौत हो गई। इसके अलावा ऋषिकेश-कीर्तिनगर मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर पेड़ गिरने से मेरठ निवासी मुकेश घायल हो गए।

चम्पावत और रुद्रप्रयाग में भी हादसे

चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में एनएच-09 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हुआ जबकि तीन सुरक्षित बच गए। रुद्रप्रयाग के संकराड़ी-खाकरा-पीपली मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए और एक भैंस की मौत हो गई। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहरादून में सात लोगों का रेस्क्यू

देहरादून के संतला देवी मंदिर के समीप एक टापू पर सात लोग फंस गए थे। एसडीआरएफ, अग्निशमन दल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नैनीताल में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

नैनीताल के हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हर्षिल में भागीरथी नदी खतरे के स्तर के करीब

उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी का जलस्तर 2492.93 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 2494.50 मीटर के करीब पहुंच रहा है। नदी कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा वायरक्रेट, पीसीसी और बोल्डर भराई का कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में राज्य के लिए एक रेड, नौ ऑरेंज और छह येलो अलर्ट जारी किए। सबसे अधिक वर्षा ऊधमसिंहनगर के किच्छा में 130 मिमी, देहरादून के मालदेवता में 103.5 मिमी और बागेश्वर के कपकोट में 97 मिमी दर्ज की गई।

चारधाम मार्गों की स्थिति

  • ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-134) पालीगाड़ के पास मलबा आने से अवरुद्ध है।
  • ऋषिकेश-बद्रीनाथ, ऋषिकेश-केदारनाथ और ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू हैं।
  • अन्य प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी यातायात सामान्य बना हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

कल 21 जुलाई को सेक्टर-12 के नागरिक रखेंगे अपनी राय, चंद्रबनी रोड वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट…

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन-प्रशासन को जनता…

Uttarakhand

ऋषिकेश में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, आईडीपीएल मैदान से लेकर यात्रा मार्ग तक सुरक्षा, स्वच्छता…

Uttarakhand

कल 21 जुलाई को सेक्टर-12 के नागरिक रखेंगे अपनी राय, चंद्रबनी रोड वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट…