Uttarakhand

स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत

105
×

स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर पोखरी बैंड के समीप मंगलवार की दोपहर को एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पोखरी बैंड के पास बस संख्या यूके 11पीए 0203 की चपेट में स्कूटी आ गई थी इससे स्कूटी सवार रामपुरा कोठियालसैण निवासी मंजू देवी पत्नी भरत सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की  सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस बस की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। वह बस एक निजी स्कूल की थी। बस कोठियालसैण स्कूल से गोपेश्वर की ओर से आ रही थी और महिला भी कोठियालसैण से गोपेश्वर की ओर आ रही थी। पोखरी बैंड के पास महिला बस की चपेट में आ गई। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने बस चालक लोअर बाजार चमोली निवासी आलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष…

Uttarakhand

नाट्यशास्त्र को फिल्म शिक्षा से जोड़ने, संस्कृत पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण और उत्तराखंड के संस्थानों के…