Uttarakhand

कांवड़ यात्रा से पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण

142
×

कांवड़ यात्रा से पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण

Share this article

कोटद्वार : आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पैदल मार्गों की निगरानी तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रभावी एवं ठोस तैयारियाँ समय से पूर्व सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला द्वारा संयुक्त रूप से लक्ष्मण झूला से नीलकंठ महादेव मंदिर तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैदल मार्ग पर कांवड़ यात्रा के समय संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। इस मार्ग से कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन हेतु पहुंचते हैं, जिसके दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्ग में स्थित संवेदनशील स्थानों, संकरे मार्गों, विश्राम स्थलों तथा संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला और चौकी प्रभारी नीलकंठ को संबंधित अधिकारियों से समन्वय करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…