Uttarakhand

सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित

44
×

सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को हमरू मुल्क, हमरू क्षेत्र के तत्वाधान में सम्मानित किया गया। हमरू मुल्क, हमरू क्षेत्र सामाजिक संगठन के तत्वाधान में एक अभिनव पहल के तहत जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग धनिक, डा. अंबरीश कुमार, डा. दीपक नेगी, डा. अमिता, सिस्टर अंजलिना, वार्ड ब्बाय राकेश नेगी, सफाईकर्मी राजू व राजा आदि को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के निमित्त सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से अन्य चिकित्साकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वे भी समर्पण भाव से मरीजों की सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भविष्य में सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस दौरान  समाजसेवी सुनील नाथन बिष्ट, नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के निदेशक सुनील पुंडीर, सुशीला सेमवाल, नीरज थपलियाल, कमल किशोर डिमरी, दर्शन बत्र्वाल, सरिता तोपाल, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, बल्लभ प्रसाद थपलियाल, कुलदीप करासी, ललित मोहन बिष्ट समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के…

Uttarakhand

देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…