Uttarakhand

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

9
×

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

Share this article

देहरादून : प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। जिसके तहत गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में दो-दो मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग की भी भागीदारी रहेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी लम्बित कार्यों को नियत समय पर पूर्ण करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। जिसके तहत अभी तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दे चुकी है। जिसमें स्थाई कार्मिकों के अलावा संविदा व आउटसोर्स कार्मिक भी शामिल है।

डाॅ. रावत ने कहा कि आगामी चार माह के भीतर तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से चार रोजगार मेलों का आयेाजन करेगा, जिसमें से गढ़वाल मंडल में श्रीनगर व देहरादून तथा कुमाऊं मण्डल में काशीपुर व अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पाॅलीटेक्निक, आईटीआई व राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से पास आउट एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राओं को भी रोजगार का अवसर दिया जायेगा। इसके अलावा उच्च ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं व ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भी निजी कम्पनियों में रोजगार पाने का मौका मिल सकेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर निःशुल्क आॅनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

डाॅ. रावत ने बताया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा के साथ ही सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग की भी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। जिसके लिये शीघ्र ही एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक बुलाई जायेगी। जिसमें रोजगार मेलों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, सचिव तकनीकी शिक्षा डाॅ. रंजीत सिन्हा, कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. तृप्ता ठाकुर, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा के.एस. रावत, उप सचिव तकनीकी शिक्षा ब्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा देवेन्द्र गिरी, संयुक्त सचिव आईआरडीटी मुकेश पाण्डेय, उप निदेशक एस.के.वर्मा, महेन्द्र सिंह कन्याल, अभिषेक कुमार सिंह व सचिन कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विभागों में होगा मीडिया सेल का गठन

बैठक में कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय में एक मीडिया सेल गठन करने के निर्देश दिये। जिसका मुख्य कार्य विभागीय वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियमित रूप से अपडेट करने के साथ ही सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी विभिन्न संचार माध्यमों से आमजन तक पहुंचाना होगा। मीडिया सेल में आईटी एवं तकनीकी रूप से दक्ष तीन कार्मिकों को शामिल कर यह जिम्मेदारी दी जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

सांस्कृतिक संध्या पर दूरदर्शन की गौरवशाली सार्वजनिक प्रसारण परंपरा के साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक…

Uttarakhand

  देहरादून : दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा उन्हें उनके अधिकारों और…

Uttarakhand

फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं मिलीं; कार्रवाई के निर्देश देहरादून :…

Uttarakhand

परेड ग्राउंड में तैयारियां अंतिम चरण में; डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा। देहरादून :…