Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां

1
×

उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां

Share this article

देहरादून : आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई जिलों और महानगरों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर सहित कई जिला कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर और काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को गति देंगे।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिन जनपदों की कार्यकारिणियों की घोषणा अभी नहीं हो सकी है, उनकी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के पुनर्गठन का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने निम्बूचौड़ स्थित…

Uttarakhand

टनकपुर/चम्पावत : उत्तराखंड से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर दूरस्थ क्षेत्रों में जिलाधिकारी स्वाति एस….

Uttarakhand

सहसपुर की महिलाओं ने बदली तस्वीर, आईटीबीपी तक पहुंचा रही हैं ऑर्गेनिक सब्जियां ग्रामीण किसानों…

Uttarakhand

सहसपुर की महिलाओं ने बदली तस्वीर, आईटीबीपी तक पहुंचा रही हैं ऑर्गेनिक सब्जियां ग्रामीण किसानों…