Uttarakhand

मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड बेहाल: यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद

8
×

मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड बेहाल: यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद

Share this article

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन और यात्राओं पर व्यापक असर डाला है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग का एक हिस्सा धंस गया, जबकि यमुनोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्री घायल हो गए। वहीं टिहरी जिले में भूस्खलन और मलबा आने से नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। डोईवाला और जौलीग्रांट क्षेत्र में जलभराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। वहीं पाली गाड़ के पास हाईवे पर चट्टानी बोल्डर गिरने से यमुनोत्री से लौट रहे दो कांवड़िए घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

टिहरी जिले में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से नौ ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। प्रभावित मार्गों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हैं।

इधर डोईवाला के भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसाती खाले के उफान से हाईवे पर मलबा और पानी भर गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप चोर पुलिया क्षेत्र के कई घरों में भी बरसाती पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को रातभर मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

सोमैया यूनिवर्सिटी, मुंबई विश्वविद्यालय, IIT बॉम्बे और महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय…

Uttarakhand

देहरादून : देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को…

Uttarakhand

अस्वच्छ परिस्थितियों में हो रहा था सॉस निर्माण, आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले; अग्रिम आदेश तक…