Uttarakhand

वन्यजीव का आतंक, महिला पर गुलदार का हमला

64
×

वन्यजीव का आतंक, महिला पर गुलदार का हमला

Share this article

द्वारीखाल : ब्लॉक के ग्राम च्वारा में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। गांव निवासी 50 वर्षीय महिला भूंद्रा देवी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर महिला अपने घर के पास ही थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह शोर मचाकर गुलदार को भगाया और घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए चैलूसैंण अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी…

Uttarakhand

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर…