Uttarakhand

जंगल में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

153
×

जंगल में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

Share this article

गौचर (चमोली)। चमोली के अंतर्गत रावलनगर (गौचर) क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जंगल में घास लेने गई 38 वर्षीय महिला की लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुआ गांव निवासी किरण देवी, पत्नी प्रकाश सिंह, शनिवार सुबह घास लेने जंगल गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट गौचर से इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ टीम ने महिला का शव गहरी खाई में बरामद किया। इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शव को खाई से बाहर निकाला।

एसडीआरएफ टीम ने करीब तीन किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग से स्ट्रेचर के माध्यम से शव को मुख्य सड़क तक पहुँचाया, जहां से उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…