Uttarakhand

सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत

143
×

सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत

Share this article

ज्योतिर्मठ। चमोली जनपद के द्रोणागिरी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रीनगर बीटेक कॉलेज के एक छात्र की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुरई थोटा से वापसी के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK12 H 0219 अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक मोहित सती (20 वर्ष), पुत्र सत्य प्रसाद सती, निवासी नेहरू ग्राम (देहरादून) के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उनके सहपाठी लक्ष्य (20 वर्ष), निवासी कोटपुतली (राजस्थान) को सामान्य चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस हृदयविदारक घटना से छात्र समुदाय और परिजनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…