Uttarakhand

धूमधाम से मनाया गया चमोली जिले में गणतंत्र दिवस

134
×

धूमधाम से मनाया गया चमोली जिले में गणतंत्र दिवस

Share this article

भालू से बचाने वाले बच्चों को मिला बहादूरी का सम्मान

गोपेश्वर(चमोली)। चमोली जिले में गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भालू से बचाने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गणतंत्र दिवस सरोवार रहा। गणतंत्र पर्व पर प्रातः स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। चीन सीमा से सटी अग्रिम चौकिंयों पर भी जवानों ने ध्वज फहरा कर भारत की बुलंदी का परंचम लहराया। इस दौरान सरकारी तथा अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ध्वज फहरा कर गणतंत्र के प्रति समपर्ण कर इजहार किया गया।जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में पुलिस विभाग के तत्वाधान में भव्य रैतिक परेड निकाली गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों के जरिए सरकारी योजनाओं को जग जाहिर किया गया।

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के लागू होने का गौरवशाली दिवस है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान तथा संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता का स्मरण कराता है, जिनके प्रयासों से आज भारत एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे जैसे मूल मूल्यों पर आधारित है और इन मूल्यों को आत्मसात कर हम एक समावेशी, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, संजय नेगी एवं मानवेंद्र गुसाईं को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वाति बड़वाल, सरोजनी, भावेश तिवारी, राज, नवीन, श्रेय किमोठी एवं हुजैफा नाज को पुरस्कृत किया गया। भालू से अपने साथी छात्रों को बचाने पर बहादुरी के लिए पोखरी ब्लॉक के देवेश प्रसाद मलेठा, पंकज कुमार, आरव, दिव्या एवं दीपिका को पुरस्कृत किया गया। कोषागार विभाग के कार्मिकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत प्रदान किया गया। विभागीय झांकियों में ग्राम्य विकास विभाग की झांकी को प्रथम, उद्यान विभाग की झांकी को द्वितीय और स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कालेज ने प्रथम, पीस पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा जीआईसी गोपेश्वर में तृतीय स्थान हासिल किया।

इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टमटा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, गोपेश्वर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी एवं विनोद कनवासी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर धराली आपदा में विशिष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिलवर से सम्मानित किया गया। इसी तरह मुख्य शमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट को भी सेवा के आधार पर यह सम्मान मिला। आरक्षी प्रदीप रावत भी विशिष्ठ कार्य के लिए सम्मानित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…